US: ट्रंप ने किया बड़ा दावा, भारत-पाक युद्ध में हस्तक्षेप नहीं करता तो मारे जाते पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ
- byShiv
- 25 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार यह दावा कर चुके हैं की उन्होंने भारत पाकिस्तान सहित 8 युद्ध रूकवाएं हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने वहीं राग अलापा है। अब फिर भारत और पाकिस्तान तनाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा कर दिया है।

बुधवार को उन्होंने कहा कि अगर वह हस्तक्षेप नहीं करते, तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मारे जाते। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर यह बात कही है। साथ ही उन्होंने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने में भूमिका बात दोहराई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए हस्तक्षेप कर पाकिस्तान पीएम को बचाया है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि अगर वह ऑपरेशन सिंदूर के समय दखल नहीं देते, तो 35 मिलियन पाकिस्तानियों ने कहा कि पाकिस्तान पीएम की मौत हो जाती। भारत ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी।
pc- www.counton2.com, dd news,india today



