US: ट्रंप ने कर दिया खुलासा, सीआईए निदेशक क्या लेने गए थे मॉस्को?

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इस बात का खुलासा कर ही दिया कि सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ की मॉस्को क्यों गए थे। उन्होंने संकेत दिया कि खुफिया प्रमुख यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने संबंधी चर्चा के लिए रूसी राजधानी में मौजूद थे। 

रेडियो होस्ट ग्लेन बेक से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि वह वहां लगभग एक नियमित प्रक्रिया की तरह मॉस्को गए थे। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लोगों को निराश करना पसंद नहीं है। हम यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त होते देखना चाहते हैं। इस दौरान ट्रंप ने उन दावों को खारिज कर दिया कि रैटक्लिफ नाटो के संकल्प की परीक्षा लेने या ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने जैसे अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा हम उस युद्ध को समाप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और सच कहें तो इस समय दोनों पक्ष इसे समाप्त होते देखना चाहते हैं। मॉस्को यात्रा के दौरान रूस की विशेष सेवाओं से संपर्क किया, लेकिन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात नहीं की।

pc- jagran