USA: युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, ईरानियों को बताया शक्तिशाली, कहा-बातचीत करने का समय आ गया

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कारनामों से ज्यादा अपने अजीबोगरीब बयानों के लिए जाने जाते है। वो कभी भी कुछ भी बोल देते हैं, अभी अमेरिका-इजरायल की ईरान से जारी जंग के बीच ट्रंप ने एकदम से पलटी मारते हुए ईरान के लोगों की तारीफ की हैं और युद्ध को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो टाइम मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में ईरान के लोगों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानी लोग बहुत ही शक्तिशाली और दर्द सहन करने में सक्षम होते हैं और वह उनका सम्मान करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि ईरानी लड़ाकू नहीं हैं, बल्कि अच्छी बातचीत करने वाले हैं। इसके अलावा ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान के साथ बातचीत करने का समय आ गया है और वह जल्द ही ईरान के साथ समझौता करना चाहते हैं।

खबरों की माने तो इसके अलावा ईरान के साथ जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इजरायल एक अच्छा टीम प्लेयर है और वे वही करेंगे, जो मैं उनसे कहूंगा, विश्वास से भरे ट्रंप के इस बयान से संकेत मिलता है कि अमेरिका का प्रमुख सहयोगी इजरायल आखिरकार उनसे ही संकेत लेगा। उन्होंने दावा किया कि बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाला तेल अवीव का सत्ता केंद्र उनके आदेश का पालन करेगा और जैसे ही वे संघर्ष को समाप्त करने का निर्णय लेंगे, सैन्य कार्रवाई रोक देगा।

pc- moneycontrol.com