USA: ट्रंप ने भारत की चुनाव प्रणाली की तारीफ की, कहा-अमेरिका को सीखना चाहिए भारत से
- byShiv
- 18 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का हवाला देते हुए अमेरिका में हर वोटर के लिए फोटो पहचान पत्र अनिवार्य करने की मांग की है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने उनके प्रशासन से पूछा था कि अमेरिका में बिना वैध फोटो आईडी के चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं, उन्होंने इस बयान का इस्तेमाल सेव अमेरिका एक्ट को पास कराने के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से किया है।

ट्रंप ने क्या कहा
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखी पोस्ट में कहा कि हाल के भारतीय आम चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम वोटरों ने पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि भारत में हर वोटर के पास वैध फोटो पहचान दस्तावेज था। ट्रंप ने लिखा कि इसी महीने की शुरुआत में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनके प्रशासन से यह सवाल पूछा था कि अमेरिका में बिना वैध फोटो आईडी के चुनाव कैसे हो सकते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि भारत के पिछले चुनाव में 64 करोड़ 60 लाख वोटरों ने हिस्सा लिया था और इनमें से एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक के जरिए वोट डाला था। उनके मुताबिक हर वोटर के पास वैध फोटो पहचान दस्तावेज होना जरूरी था।

सेव अमेरिका एक्ट लाना होगा-ट्रंप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने इस पोस्ट में जोर देकर कहा कि अब सेव अमेरिका एक्ट को पास कराना जरूरी हो गया है। यह कानून अमेरिकी नागरिकों के लिए वोटर रजिस्ट्रेशन के समय नागरिकता का सबूत दिखाना अनिवार्य करेगा। इसके अलावा यह पूरे देश में वोटर आईडी की व्यवस्था लागू करेगा और डाक के जरिए वोटिंग पर सख्त पाबंदी लगाएगा। ट्रंप का दावा है कि इस कानून से चुनावी धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी।
pc- CNN,newsonair.gov.in, newsarenaindia.com






