Utility News: राजस्थान में सरकार पानी सप्लाई को सोलर पावर से जोड़ने की तैयारी में, 200 मेगा वॉट के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाएगी
- byShiv
- 14 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पानी की सप्लाई को सोलर पावर से जोड़ने की तैयारी है चल रही है। राज्य के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की तरफ से बड़े पंपिंग स्टेशनों पर 200 मेगा वॉट से ज्यादा पॉवर के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इस योजना से करीब 180 करोड़ रुपये की बचत होने का अंदाजा है और बिजली बिल में भारी कटौती हो सकती है।
योजना के पहले स्टेप में राजस्थान के आठ जिलों को शामिल किया गया है। इनमें बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक शामिल हैं। इन जिलों में कुल 201 सोलर प्लांट लगाए जाएंगे, बारां में 43, भरतपुर में 31, बूंदी में 13, दौसा में 26, डीग में 16, कोटा में 21, सवाई माधोपुर में 27 और टोंक में 24 प्लांट लगाए जाएंगे।
703 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार का मानना है कि इस योजना पर 703 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने का अंदाजा है। अभी पीएचईडी के पंपिंग स्टेशन हर साल करीब 350 करोड़ यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हैं। सोलर प्लांट लगने के बाद बिजली की जरूरत के एक हिस्से को सोलर पावर से पूरा किया जाएगा, जिससे बिजली बिल में भारी कटौती हो सकती है।
pc- aaj tak





