Vande Mataram: पीएम ने वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान नेहरू पर साधा निशाना, प्रियंका ने कहा मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश
- byShiv
- 09 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। वंदेमातर्म के 150 वर्ष पूर्ण होने पर लोकसभा में इस पर चर्चा हुई। मोदी ने सोमवार को ‘राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर बहस की शुरुआत करते हुए कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता की महिमा का बखान करने वाले गीत वंदे मातरम को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने मुस्लिम लीग के दबाव में काट-छांट कर छोटा कर दिया। इस कारण देश का विभाजन हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1975 में इस गीत की रचना के 100 साल पूरे होने का जश्न नहीं मनाया, जब उसने आपातकाल के दौरान संविधान का गला घोंट दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उस गीत को धोखा दिया, जिसने ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पूरे देश को प्रेरित किया था।

प्रियंका गांधी ने रखा अपना पक्ष
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बाद में वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नेहरू द्वारा की गई गलतियों पर सदन में एक बार खुलकर बहस होनी चाहिए। सत्ता पक्ष को उन पर जो भी आरोप लगाने हैं, उनका अपमान करना है, कर ले और उसके बाद इस अध्याय को हमेशा के लिए बंद कर दें। उन्होंने कहा, ‘और उसके बाद बेरोजगारी, महंगाई और महिलाओं से संबंधित मौजूदा मुद्दों पर चर्चा की जानी चाहिए। बहस के दौरान देश सुनेगा कि शिकायतें क्या हैं- इंदिराजी ने क्या किया, राजीव गांधी ने क्या किया, परिवारवाद क्या है और नेहरूजी ने क्या गलतियां की हैं। इसके बाद यह मुद्दा खत्म हो जाएगा। फिर बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं की समस्याओं जैसे मुद्दों पर चर्चा करें।

लगाया ये आरोप
कांग्रेस नेता ने सत्ता पक्ष पर मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वंदे मातरम पर बहस आयोजित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘यह सरकार इस देश में वर्तमान स्थिति की वास्तविकता को छिपाना चाहती है। प्रियंका गांधी के साथ-साथ अन्य विपक्षी सांसदों ने कहा कि राष्ट्रगीत पर बहस सरकार द्वारा अगले साल के पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए की गई है।
pc- ndtv,livemint.com,latest.sundayguardianlive.com






