Vastu Shastra: शाम के समय आप भी नहीं करें भूलकर ये काम, लक्ष्मी जी हो जाएगी नाराज
- byShiv
- 25 Mar, 2026
इंटरने डेस्क। वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए नियम बताएं गए है, अगर आप नियमों के अनुसार चलते हैं तो आपके काम कभी नहीं रूकते है। लेकिन आप कुछ गलतियां करते हैं तो फिर आपके लिए परेशानी हो सकती है। वैसे वास्तु शास्त्र में शाम के समय के भी नियम बताए गए है। तो जानते हैं की शाम के समय हमे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
घर में झाड़ू-पोछा करना
वास्तु के अनुसार, शाम के समय घर की सफाई करना यानी मां लक्ष्मी को घर से बाहर निकालना है। माना जाता है कि सूर्यास्त के समय मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। अगर आप उस समय झाड़ू लगाते हैं तो यह सही नहीं है।
पैसों का लेन-देन
शाम के समय किसी को उधार देना या कर्ज लेना, दोनों ही शुभ नहीं माने जाते। ऐसा कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद धन का आदान-प्रदान करने से लक्ष्मी दूसरे के पास चली जाती है।
दही या सफेद चीजों का दान
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद दही, दूध या नमक जैसी सफेद चीजों का दान नहीं करना चाहिए। सफेद चीजों का संबंध शुक्र और चंद्रमा से होता है।
pc- hindustan





