संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत आज, जाने क्या हैं इसका महत्व, कितने बजे निकलेगा चांद

इंटरनेट डेस्क। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत आज देशभर में मनाया जाएगा। 27 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। 27 नवंबर  को  रात 11 बजकर 52 मिनट तक शुभ योग रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 27 नवंबर को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। 

27 नवंबर 2026 का पंचांग
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि- 27 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी
शुभ योग- 27 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 52 मिनट तक
आर्द्रा नक्षत्र- 27 नवंबर 2026 को दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट तक
27 नवंबर 2026 विशेष- संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत
संकष्टी के दिन चंद्रोदय का समय - 08.18 पी एम

संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी  का महत्व
प्रत्येक महीने के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की चतुर्थी को भगवान गणेश की पूजा का विधान है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी गणेश चतुर्थी, जबकि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी के दिन  भगवान श्री गणेश की उपासना बड़ी ही फलदायी मानी जाती है। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का अर्थ होता है- संकटों को हरने वाली। भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य को देने वाले हैं। इनकी उपासना शीघ्र फलदायी मानी गई है। कहते हैं कि- जो व्यक्ति आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थीव्रत करता है, उसके जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान निकलता है।

pc- jagran