Vastu Shastra: मनी प्लांट ही नहीं वास्तु में क्रासुला के पौधे को भी माना गया हैं धन, समृद्धि से जोड़कर

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की घर में हर कोई मनी प्लांट का पौधा लगाता है। इसका कारण यह माना जाता हैं की इस पौधे को लगाने से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती हैं वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को केवल घर की खूबसूरती बढ़ाने वाला माध्यम नहीं माना जाता, बल्कि इनके स्थान और दिशा का संबंध सकारात्मक वातावरण से भी जोड़ा जाता है। इन्हीं पौधों में जेड प्लांट यानी क्रासुला को विशेष महत्व दिया जाता है। लोकमान्यताओं में इसे धन, समृद्धि और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है।

आर्थिक समृद्धि के लिए उत्तर दिशा में रखें
वास्तु में उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर से संबंधित माना जाता है। इसलिए जेड प्लांट को घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में पौधा रखने से आर्थिक उन्नति और समृद्धि के लिए अनुकूल ऊर्जा का संचार होता है। 

करियर और कारोबार में तरक्की के लिए
नौकरी, व्यापार या करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले लोग जेड प्लांट को घर या ऑफिस में रख सकते हैं। वास्तु मान्यताओं में उत्तर और पूर्व दिशा को विकास तथा सकारात्मकता से जोड़ा जाता है। इन दिशाओं में स्वस्थ पौधा रखने से काम करने का माहौल सकारात्मक बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

pc- nature-and-garden.com