Vastu Shastra: डाइनिंग टेबल पर भूलकर भी नहीं रखें आप ये चीजें, बन सकती हैं आपके लिए परेशानी का कारण

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की वास्तु का हमारे जीवन में एक बहुत ही बड़ा महत्व है। लोग अपना घर बनाने से लेकर शिफ्टिंग तक पर एक-एक चीज का गौर करते हैं। इतना ही नहीं घर में रखी हर चीज आपके वास्तु के अनुसार होगी तो इसका फायदा आपको होगा। वास्तु में डाइनिंग टेबल का भी बड़ा नियम हैं, तो आज जान लेते हैं इसके बारे में।  

नहीं रखें मेज पर ये चीजें
आपने देखा होगा की कई घरों में खाने की मेज पर बेतरतीब ढंग से चीजें रखी रहती है। लेकिन खाने की मेज हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए। उस मेज पर रखी कुछ चीजें घर में पॉजिटिव एनर्जी के संचार को बाधित कर सकती हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण चीज दवाइयां हैं। दवाइयां कभी भी खाने की मेज पर न रखें।

नुकीली चीजें
खाना खाने के बाद खाने की मेज पर चाकू और कैंची जैसी नुकीली चीजें रखना शुभ नहीं होता। इससे घर में तनाव, आर्थिक अस्थिरता और मानसिक कलह हमेशा बनी रहती है। खाना खाने के बाद इन बर्तनों आदि को खाने की मेज पर न रखें।

pc- timesnowhindi.com