Vastu Shastra: तुलसी के पास में भूूलकर भी नहीं रखें ये पौधे, नहीं तो बन जाएंगे आपके लिए मुसीबत
- byShiv
- 18 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हिंदू घरों में तुलसी का पौधा लगा होता है। तुलसी सिर्फ एक पौधा नहीं है, बल्कि वह घर की लक्ष्मी और सुख-समृद्धि का आधार मानी जाती है। हम बड़े चाव से तुलसी की सेवा करते हैं, उसे जल चढ़ाते हैं और शाम को घी का दीपक जलाते हैं। इसके बावजूद कभी-कभी हमारे घर में कलह का माहौल बना रहता है।
क्या हैं इसके पीछे का कारण
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी-कभी समस्या तुलसी में नहीं होती। तुलसी के आसपास रखे कुछ गलत पौधे घर की पूरी सकारात्मक ऊर्जा को सोख सकते हैं। तो जानते हैं की तुलसी के पास में कौनसे पौधे नहीं रखने चाहिएं।
इन पौधों को तुरंत हटा दें
कांटेदार पौधे (जैसे कैक्टस) आजकल सजावट के लिए लोग कैक्टस लगा लेते हैं, लेकिन इसे भूलकर भी तुलसी के पास न रखें। ये कांटे चुभन और तनाव का प्रतीक होते हैं। शमी का पौधा वैसे तो शमी का पौधा बेहद शुभ और शनि देव का प्रिय माना जाता है, लेकिन इसे तुलसी से बिल्कुल सटकर लगाना ठीक नहीं है। वास्तु के अनुसार, इन दोनों की ऊर्जा अलग-अलग होती है। अगर इन्हें पास रखा जाए, तो घर में आर्थिक तंगी के योग बन सकते हैं।
pc- parbhat khabar






