Vastu Shastra: घर के मुख्य द्वार पर लगाएं आप भी ये पौधे, बदल जाएगी आपकी किस्मत

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में आपको कई उपाय बताएं जाते है। अगर आप आर्थिक समस्यां से जुझ रहे हैं तो वास्तु में आपको आपके घर के मुख्य द्वारा का ऐसा उपाय बताया गया हैं जो करने से आपको फायदा होता है। शास्त्रों में कुछ विशेष पौधों का उल्लेख है जिन्हें मुख्य द्वार पर लगाना अत्यंत शुभ माना गया है।

क्रसुला ओवाटा
वास्तु शास्त्र में क्रसुला ओवाटा को मनी ट्री या जड़े का पौधा भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह पौधा धन को अपनी ओर आकर्षित करता है, इसकी मोटी और मांसल पत्तियां सकारात्मक ऊर्जा को संचित करती हैं। इसे मुख्य द्वार के दाहिनी ओर लगाना सबसे उत्तम होता है।

तुलसी का पौधा
तुलसी के बिना कोई भी हिंदू घर अधूरा है। मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। यह न केवल नकारात्मक ऊर्जा को घर में आने से रोकता है, बल्कि परिवार के सदस्यों की बुद्धि और स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

pc - jagran