Vastu Shastra: सावन के महीने में लगाए आप भी घर में ये पौधे, सुख, समृद्धि का होता हैं आगमन

इंटरनेट डेस्क। आज से सावन का महीना शुरू हो चुका हैं और ये महीना भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय है। इस माह में प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। सावन में देवों के देव महादेव सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं और इस पूरे माह में उनकी ही पूजा और जलाभिषेक किया जाता है। हिंदू धर्म में इस महीने में कुछ पौधों को घर में लगाना भी शुभ का प्रतीक माना जाता है। इससे जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

तुलसी
तुलसी को हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। हर घर में इस पौधे को पूजा जाता है। सावन और कार्तिक माह में घर में तुलसी लगाना सबसे उत्तम माना गया है। ये पौधा घर में सकारात्मक उर्जा को बढ़ाता है।

केला
केले के पौधे में जगत के पालनहार भगवान विष्णु का वास माना गया है. घर में सावन और गुरुवार के दिन केले का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है। केले का पौधा हमेशा घर के पीछे ही लगाने को कहा जाता है।

आनार
सावन में घर में आनार का पौधा लगाना चाहिए. इसको घर के मुख्य द्वार से थोड़ी दूरी पर लगाना सही रहता है। इस पौधे को लगाने से नजर दोष और तंत्र मंत्र से रक्षा होती है।

शमि
शमि का पौधा शनि देव को बहुत प्रिय है, ये पौधा शनि दोष को शांत करने के लिए जाना जाता है। इस पौधे को सावन में या किसी भी शनिवार को शाम के समय लगाना चाहिए।

pc- zee news