Vastu Shastra: घर को सुंदर दिखाने वाले पौधे लाते हैं आपके लिए दुर्भाग्य, रहना चाहिए बचकर
- byShiv
- 19 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की घर में लोग पेड़ पौधे घर की सुंदरता और छाया कि लिए लगाते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा हैं की पेड़ पौधो का वास्तु से जुड़े नियमों से भी कोई वास्ता होता है। जी हां पौधे घर को सुंदर, शांत और सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं। लेकिन वास्तु और ज्योतिष के अनुसार हर पौधा घर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, तो आज जानते हैं इन पौधो के बारे में।
अर्क दूधिया रस वाले पौधे
कई परंपराओं में ऐसे पौधे, जिनसे काटने पर सफेद दूधिया रस निकलता है, जैसे अर्क दूधिया या कुछ यूफोरबिया अशुभ माने जाते हैं। माना जाता है कि ये पौधे घर में अस्थिरता और मानसिक तनाव लाते हैं।
दीवारों पर चढ़ने वाले बेल पौधे
दीवारों पर चढ़ने वाले पौधे देखने में सुंदर लग सकते हैं, लेकिन जब ये सीधे घर की दीवारों पर फैलते हैं तो यह घर की संरचना और ऊर्जा दोनों के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। आध्यात्मिक रूप से ऐसे पौधे जीवन में रुकावट, ठहराव या फंसे होने का प्रतीक होते हैं।
pc- timesnowhindi.com






