Vaastu Shastra: इन जगहों पर भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए आपको दवाईयां, आने लगती हैं और भी परेशानी

इंटरनेट डेस्क। आज के दौर में हर एक इंसान का जीवन भागदौड़ से भरा हुआ है। किसी के पास इतना समय नहीं हैं की वो अपनी कुछ चीजों को सही जगह पर रख सकें। कई लोग अक्सर दवाईयां को ऐसी जगह पर रखते हैं जो उन्हें जरूरत पड़ने पर आसानी से फौरन मिल जाए। इसके लिए लोग अपने बिस्तर पर या फिर अपने सिरहाने पर रख लेते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे भी गलत बताया गया है।

सिरहाने पर दवा रखना वर्जित 
अक्सर कई लोग अपनी दवाईयों को रात में अपनी सुविधा के हिसाब से अपने बिस्तर के पास या तकिए के नीचे रख लेते हैं। लेकिन वास्तु में ऐसा करना वर्जित होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दवाईयों का संबंध बीमारियों से होता है, ऐसे में इसे बिस्तर पर या तकिए के नीचे रखना नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के संकेत बताता है।

रसोई घर में न रखें दवाईयां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भूलकर भी रसोई घर में दवाईयों को नहीं रखना चाहिए। वास्तु में रसोई का स्थान एक शुभ और महत्वपूर्ण स्थान होता है। ऐसे में रसोई घर में कभी भी भूलकर दवाईयां नहीं रखनी चाहिए।

pc- prabhasakshi.com