Vastu Shastra: बिना तोड़ फोड़ के सुधार सकते हैं आप भी अपने फ्लैट का वास्तु, करें ये आसान उपाय
- byShiv
- 01 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में हर चीज को लेकर नियम बताए गए है। अगर हम उनका अनुसरण करते हैं तो हमे फायदा होता हैं, आजकल ज्यादातर लोग फ्लैट और अपार्टमेंट में रहते हैं, घर बनाते समय वास्तु के अनुसार हर दिशा और स्थान पर ध्यान देना संभव हो सकता है, लेकिन बने-बनाए फ्लैट में बाद में बदलाव करना आसान नहीं होता। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं।
लगाएं पहाड़ों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पश्चिम दिशा को स्थिरता और मजबूती से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में ऊंचे और मजबूत पहाड़ों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। पहाड़ स्थिरता, धैर्य और मजबूती का प्रतीक माने जाते हैं।
लगाएं जल तत्व से जुड़ी तस्वीर
उत्तर दिशा को वास्तु मान्यताओं में करियर और कामकाज से जोड़कर देखा जाता है। इस दिशा में जल तत्व से संबंधित तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। आप शांत बहते पानी, झरने या स्वच्छ नदी की तस्वीर लगा सकते हैं। मान्यता है कि जल का प्रवाह जीवन में आगे बढ़ने और नए अवसरों का प्रतीक होता है।
pc- aaj tak





