Vastu Shastra: घर में पोछा लगाते समय रखना चाहिए आपको भी इन बातों का ध्यान, नहीं तो होना पड़ सकता हैं...

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हम जिस घर में रहते हैं उस घर की साफ सफाई करते है। ताकि घर में गंदगी न हो और साफ सफाई रहे। कहा जाता है कि साफ-सफाई का सीधा संबंध हमारे भाग्य और मानसिक शांति से है। घर को साफ करने के लिए पोछा लगाया जाता है। सही समय और तरीके से लगाए गए पोछे से न सिर्फ फर्श चमकता है, बल्कि घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। यही कारण है कि वास्तु के जानकार घर में पोछा लगाते समय वास्तु शास्त्र की कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की बात कहते हैं।

प्रमुख द्वार से करे शुरूआत
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पोछा हमेशा प्रमुख द्वार से ही लगाना शुरू करना चाहिए। इसके बाद ही घर के अन्य कमरों और कोनों की साफ-सफाई करनी चाहिए। 

इस समय करें सफाई
अधिकतर लोग कभी भी घर में पोछा लगा देते हैं। पोछा लगाने का का सबसे उत्तम समय ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 से 5.30 बजे के बीच माना जाता है। अगर ये संभव न हो तो सूर्याेदय के तुरंत बाद सफाई कर लेनी चाहिए।

pc- statemirror.com