Vastu Tips: कर लेंगे अगर आप भी ये काम तो कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा बड़ा से बड़ा वास्तुदोष भी

इंटरनेट डेस्क। आपको भी अगर वास्तु में विश्वास हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। आज हम आपको कुछ ऐसी बात बताएंगे या घर में कुछ ऐसे बदलावों के बारे में बताएंगे जिससे आपके घर के सारे वास्तु दोष दूर हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो वास्तुदोष को दूर करने वाले उपाय।

नल सही करवा कर ही रखें
लोगों के घरों में पानी का कोई न कोई नल टपकता रहता है। वास्तु में इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता, ऐसे होने पर आपके घर में पैसों की तंगी हो सकती है।

इस दिशा को रखें खुला
घर की उत्तर दिशा और उत्तर-पूर्व दिशा को हमेशा खुला रखना चाहिए। इस दिशा में धूप और हवा आनी चाहिए। घर की इस दिशा में अगर कोई खिड़की है तो उसे सुबह के समय जरूर खुला रखें।

घर में लगाएं नमक का पोछा
इसके साथ ही घर में नमक का पोछा लगाए। इससे भी वास्तु दोष दूर होता है। नमक का पोछा लगाकर घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है और परिवार में कलह-कलेश भी नहीं होते।

pc- hamaramahanagar.ne