Vastu Tips: घर में लगा लेंगे आप भी अगर मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर तो हो जाएंगे वारे न्यारे

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज और दिशा का अपनी एक विशेष ऊर्जा होती है। ऐसे में अगर आप वास्तु नियमों के अनुसार चलते है तो आपको कई लाभ होते है। इसके साथ ही आपको अगर अपार धनसंपदा भी चाहिए तो आपको लक्ष्मी जी की घर में कैसी तस्वीर लगानी चाहिए और उसे कहां रखना चाहिए ये बता रहे है।

जाने मां लक्ष्मी की तस्वीर के लिए वास्तु टिप्स
आपको घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर अवश्य लगानी चाहिए। मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर रखें जिसमें वे ऐरावत हाथी के साथ हों। इस तरह की तस्वीर को बेहद शुभ माना जाता है। खासकर, अगर हाथी ने अपनी सूंड में कलश लिया हो, तो यह और भी ज्यादा शुभ फल देने वाली मानी जाती है। घर में गजलक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि आती है।

इस दिशा में रखें  तस्वीर 
जानकारी के अनुसार गजलक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर को घर के उत्तर-पूर्व कोने या मंदिर के दाईं तरफ रखना सबसे शुभ माना जाता है। देवी लक्ष्मी की गजलक्ष्मी रूपी प्रतिमा को उत्तर दिशा में भी रखा जा सकता है।

pc- jansatta