Vastu Tips: मनी प्लांट भी कुछ नहीं हैं इस पौधे के सामने, लगाते ही मिलते गजब के आर्थिक लाभ

इंटरनेट डेस्क। आप वास्तु मेें विश्वास करते हैं तो यह बड़े ही काम की चीज हैं, आप इन वास्तु नियमों के अनुसार पॉजिटिव एनर्जी को अपने घर और ऑफिस के लिए लाभदायक बना सकते है। ऐसे मे आज हम बता रहे हैं मनी प्लांट के बारे में जो वास्तु के अनुसार बड़े ही काम का बताया गया है। लेकिन एक और ऐसा पौधा हैं जिसे लगाने से आपके हर काम बनते जाएंगे। 

क्रासुला का पौधा
आज हम आपको क्रासुला के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो कुबेर देवता का प्रिय पौधा  माना जाता है।  इस पौधे को लगाने से घर पर कुबेर देवता की कृपा बन जाती है। इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। 

होगा धन लाभ
इस पौधे को घर या ऑफिस में लगाने से आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। घर में पैसे की कमी नहीं होगी।  नौकरी में प्रमोशन के लिए इस पौधे को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है। इसे ऑफिस में अपनी डेस्क पर रख सकते है।

pc- parbhat khabar