Vastu Tips: क्यों लगता हैं वास्तु दोष और क्या मिलने लगते हैं इसके संकेत, जाने अभी
- byShiv sharma
- 18 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। आपने वास्तुदोष के बारे में सुना होगा और आपको पता भी होगा। अगर वास्तु के अनुसार आप चलते हैं तो फिर इसका बड़ा लाभ होता है। लेकिन वास्तुदोष लगने के कारण क्या हैं आपको पता है। अगर नही ंतो फिर आज जानते हैं की घर में वास्तुदोष लगने का क्या कारण हो सकता है।
मिलने लगते हैं ये संकेत
वास्तु दोष होने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है, जिससे परिवार में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है। वहीं व्यक्ति को अचानक से धन हानि होने लगती है या फिजूल खर्ची बढ़ जाती है। वास्तु दोष होने पर घर में कोई-न-कोई सदस्य लगातार बीमार बना रहता है।
हो सकते हैं ये कारण
आप घर बनवाते समय वास्तु नियमों का पालन नहीं करते हैं तो यह उसका मुख्य कारण हो सकता है। जैसे अगर आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर है, तो यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है। वहीं पूर्व दिशा में टॉयलेट होने पर भी वास्तु दोष लग सकता है। वहीं घर तिकोना, कार्नर वाला, या चौराहे पर या फिर दक्षिण दिशा में हो, तो भी वास्तु दोष लग सकता है।
pc- srimandir.com
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran.com]