विधानसभा अध्यक्ष Vasudev Devnani ने की ऐतिहासिक पहल, विधायकों के लिए बोल दी ये बड़ी बात


जयपुर। राजस्थान में सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का प्रथम सत्र आज से शुरू हो चुका है। इससे पहले गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में सर्वदलीय बैठक बुलाई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपनी अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक में कहा कि सदन में सार्थक चर्चा होनी चाहिए। सभी सदस्यों को बोलने का मौका मिलेगा।

विधान सभा का सदन अधिक से अधिक दिन चले इसके लिए सभी दलों के सभी सदस्यों को सकारात्मक सोच रखनी होगी। वासुदेव देवनानी ने इस दौरान कहा कि सदन को चलाने की जिम्मेदारी सोलहवीं विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों की है। उन्होंने कहा कि सभी दलों को चर्चा के लिए नियमानुसार समय आवंटित किया जाएगा। समय सीमा में ही सदस्य अधिक से अधिक अपनी बात रखें। 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह दल के नेता कि जिम्मेदारी होगी कि उनके दल का सदस्य सदन में अपनी बात को आवंटित समय में ही रखने का प्रयास करे।  वासुदेव देवनानी की राजस्थान विधानसभा में सदन चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक का आयोजन एक ऐतिहासिक पहल है।

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें