VB-G RAM G: आज से पूरे देश में लागू हुआ VB-G RAM G कानून, जाने अब मजूदरों को कितना मिलेगा पैसा

इंटरनेट डेस्क। आज एक जुलाई हैं और आज से देश में नई ग्रामीण रोजगार योजना विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट 2025 (वीबी-जी राम जी) लागू हो गई है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को इस नई योजना के तहत मजदूरी दरों में बदलाव का नोटिफिकेशन जारी किया था। जानकारी के अनुसार अब मनरेगा के तहत मिलने वाली औसत मजदूरी 298.8 रुपये प्रतिदिन से बढ़कर वीबी-जी राम जी के तहत 327.4 रुपये प्रतिदिन हो गई है। यानी हर दिन औसतन 28.6 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

सभी राज्यों में हुई लागू
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुताबिक देश के सभी 34 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और वेतन क्षेत्रों में मजदूरी दरें बढ़ाई गई हैं। सरकार ने 300 रुपये प्रतिदिन की एक नई न्यूनतम मजदूरी दर तय की है, ताकि किसी भी इलाके में मजदूरी इससे कम न हो। सरकार का कहना है कि पूरे देश में औसतन 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

क्या हुआ हैं बदलाव
इस नए कानून के तहत अब पात्र ग्रामीण परिवारों को 100 दिन की जगह 125 दिन तक रोजगार की गारंटी मिलेगी। मंत्रालय ने बताया कि 21 राज्यों और प्रदेशों को नई न्यूनतम मजदूरी दर 300 रुपये तक पहुंचाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में मजदूरी दरों में 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में सबसे ज्यादा करीब 24.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। जिन राज्यों में पहले से मजदूरी ज्यादा थी वहां भी बढ़ोतरी की गई है। पुराने जॉब कार्ड तब तक मान्य रहेंगे जब तक नए ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी नहीं हो जाते।

pc- deccanherald.com