VHT: श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब टूर्नामेंट में करेंगे टीम की कप्तानी

इंटरनेट डेस्क। विजय हजारे ट्रॉफी के बीच में ही श्रेयस अय्यर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। खबरों के अनुसार, उन्हें मुंबई का कप्तान बनाया गया है। अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी सौंपी गई है।

अभी तक इस घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी शार्दुल ठाकुर संभाल रहे थे। अब उनकी जगह अय्यर को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। शार्दुल ठाकुर चोट के चलते घरेलू विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। एमसीए ने बताया कि विजय हजारे ट्रॉफी के शेष लीग मैचों के लिए श्रेयस अय्यर को मुंबई की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

PC- parbhat khabar