Video Viral: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर किन्नर ने लड़की के साथ कर दिया सरेआम ये कांड, शर्म के मारे लोगों ने...वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली की मेट्रो और उसके स्टेशन अक्सर किसी न किसी चीज को लेकर चर्चा में रहते है। कभी रिल्स बनाने को लेकर, तो कभी सीट के झगड़े को लेकर कभी रोमांस को लेकर तो कभी डांस को लेकर। अब एक दिल्ली मेट्रो स्टेशन का नया वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें वीडियो बनाने वाली लड़की का दावा है कि पैसे न देने पर एक ट्रांसजेंडर ने उस पर थूका है। यह घटना किस मेट्रो स्टेशन की है यह अभी साफ नहीं है।

क्या हैं वीडियो में
लड़की के अनुसार, मेट्रो स्टेशन पर एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति उनके पास आया और आशीर्वाद देने के बदले पैसे मांगे, जो कई यात्रियों के साथ अक्सर होता है, जब लड़की ने पैसे देने से मना किया, तो माहौल खराब हो गया, वीडियो में ट्रांसजेंडर व्यक्ति को कहते सुना जा सकता है, “किन्नर की बद्दुआ लगेगी”, जिसके कुछ ही पल बाद लड़की का दावा है कि उस व्यक्ति ने उन पर थूका।

डिलीट करने को कहा
जानकारी के अनुसार इसके साथ ही एक और वीडियो सामने आता है, जिसमें दिखता है कि ट्रांस महिला पीड़ित महिला से रिकॉर्डिंग डिलीट करने के लिए कह रही है। स्टेशन पर मौजूद लोग भी इस घटना पर बातें करते सुनाई देते हैं। उनमें से कुछ बताते हैं कि थूक लड़की के बालों पर गिरा था। जैसे‑जैसे बहस आगे बढ़ती है, दोनों तरफ से आवाजें तेज होती जाती हैं और माहौल और गरम हो जाता है, जिसमें तीखे शब्द और धमकियां भी शामिल हैं।

PC- ndtv