Video Viral: लड़की को छेड़ना पड़ा मनचले को भारी, बीच सड़क कर दी ऐसी हालत की याद रखेगा...वीडियो हो रहा....
- byShiv
- 31 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, कभी ये लड़ाई-झगड़े के होते हैं तो कभी प्यार और रोमांस के। ऐसे में अब जो वीडियो सामने आया हैं वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़ा है। इस वीडियो में सड़क पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना दिखाई दे रही है।
क्या दिख रहा वीडियो में
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक लड़की को परेशान कर रहा था और उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश कर रहा था। आमतौर पर ऐसी घटनाओं में पीड़ित डर जाती है या चुप रह जाती है, लेकिन इस मामले में लड़की ने बिल्कुल अलग उदाहरण पेश किया। उसने डरने के बजाय साहस दिखाया और तुरंत खुद का बचाव करने का फैसला लिया।
सरेआम डंडे से मनचले को पीटा
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि लड़की ने मौके पर ही हिम्मत जुटाई और मनचले का विरोध किया। उसने पास में मौजूद डंडे से युवक की पिटाई कर दी। युवक खुद को बचाने और वहां से भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन लड़की बार-बार उसे पकड़कर सबक सिखाती रही। यह पूरी घटना सड़क पर मौजूद लोगों के सामने हुई।
PC- navbharatlive.com






