Video viral: नई नवेली दुल्हन दिखी ट्रेन चलाती....सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ...देखें आप भी वीडियो
- byShiv
- 27 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। कहते हैं ना की लड़किया आज के दौर में किसी काम में पीछे नहीं है। ऐसा की एक जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है। जी एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें एक युवती ट्रेन की ड्राइवर सीट पर बैठी दिख रही है। उसने आसमानी रंग की साड़ी पहनी हुई है, सिर पर घूंघट है, माथे पर सिंदूर है और हाथ में चूड़ा है। उसके कपड़ों को देखकर आसानी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वह नई-नई शादीशुदा है। फिर भी, वह अपनी ड्यूटी से पीछे नहीं हटती। वह ट्रेन चलाने जैसे मुश्किल काम को हुनर से संभालती दिख रही है।
चलाती हैं ट्रेन
वीडियो में शादीशुदा महिला ट्रेन ड्राइव करती दिख रही है। वह हाथ में माइक्रोफोन लेकर अनाउंसमेंट कर रही है। इसके बाद, वह बैठकर माइक्रोफोन को उसकी जगह पर रखती दिख रही है। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। वीडियो से युवती का नाम और पहचान पता नहीं चल पा रही है। यह भी पता नहीं है कि वह किस रूट की ट्रेन ड्राइवर है।
इस वीडियो को एक्स-ट्विटर हैंडल ‘आइज़िनाट्राना’ ने पोस्ट किया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “यह नारी शक्ति की जीत की तस्वीर है। जब कोई महिला गर्व से परंपरा का सम्मान करती है, तो वह देश को भी आगे बढ़ाती है।
pc-rochakkhabare.com






