Video Viral: यात्रियों से भरे कोच में बेशर्मी की हदे पार...शख्स ने पेंट खोल सबके सामने ही किया...वीडियो हो रहा वायरल...
- byShiv
- 29 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो वायरल होते देखे होंगे। कई बार ये वीडियो ट्रेन के सामने आ जाते है। अब जो वीडियो सामने आया हैं वो ऐसा हैं जो आपको हैरान कर देगा। जी हां ट्रेन के खचाखच भरे डिब्बे में एक शख्स ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए खुले में पेशाब कर दिया। यानी देखते रहे और वो पेशाब करता रहा। आखिरी वो शख्स ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के गुस्से का शिकार हो गया। इसके बाद सह-यात्रियों का गुस्सा ऐसा फूटा कि उन्होंने न सिर्फ उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिए, बल्कि उससे ही पूरा डिब्बा साफ करवाया।
कर दी बेशर्मी की हदे पार
एक्स पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन में पैर रखने की भी जगह नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वह शख्स टॉयलेट जाने के बजाय कोच के अंदर ही पेशाब करने लगता है। जब आसपास मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और टॉयलेट जाने की नसीहत दी, तो वह उल्टा बहस करने लगा। माहौल तब और गर्मा गया जब यात्रियों ने याद दिलाया कि कोच में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद हैं, लेकिन वह अपनी ढिठाई पर अड़ा रहा।
गंदगी खुद ही साफ करनी पड़ी
जनकारी के अनुसार बेशर्म शख्स की इस बदतमीजी को देखकर यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। एक गुस्साए यात्री ने जोरदार थप्पड़ जड़ते हुए उसका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद पूरे डिब्बे के लोग एकजुट हो गए और चिल्ला-चिल्लाकर उससे ही फर्श साफ करने को कहने लगे। यात्रियों के इस कड़े रुख के आगे उस शख्स की सारी होशियारी धरी की धरी रह गई और उसे मजबूरन सबके सामने झुककर अपनी फैलाई गंदगी खुद ही साफ करनी पड़ी।
pc abp news






