Video: दूसरी बार होटल में किसी और के साथ पकड़ी गई पत्नी, पति ने रो रोकर बताई पूरी कहानी, वीडियो हो रहा....
- byShiv
- 17 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। पंजाब के अमृतसर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हिलाकर रख देगा और आपके विश्वास को भी। जी हां इस मामले ने शादी, भरोसे और रिश्तों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। 15 साल पहले सात फेरों में बंधे एक पति को क्या पता था कि एक दिन उसे अपनी ही पत्नी को होटल के कमरे में किसी और के साथ रंगे हाथों पकड़ना पड़ेगा। जी हां यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राजस्थान खबरें इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
क्या हुआ ऐसा
जानकारी के अनुसार इसमें पीड़ित रवि गुलाटी की आंखों में आंसू थे,जब उसने अपनी कहानी साझा की तोक रवि ने बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2010 को हिमानी से हुई थी, दोनों के बच्चे हैं और वह हमेशा यही मानता रहा कि शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन परिवार को बचाने के लिए समझौता जरूरी होता है। रवि के मुताबिक, पहली बार साल 2018 में उसकी पत्नी को किसी और व्यक्ति के साथ होटल में पकड़ा गया था। उस वक्त बच्चों का भविष्य सामने था, पत्नी के माता-पिता आए, माफी मांगी गई, वादे हुए और रवि ने भारी मन से सब माफ कर दिया।
पकड़ी गई किसी और के साथ
लेकिन इस बार कहानी और ज्यादा दर्दनाक बन गई, रवि ने बताया कि दोपहर करीब 3.30 बजे उसकी पत्नी घर से निकली और इसके बाद फोन करने पर भी कॉल नहीं उठाया। पहले से चल रहे शक के चलते उसने स्कूटी में जीपीएस ट्रैकर लगवा रखा था, जब लोकेशन चेक की तो वह एक होटल की तरफ इशारा कर रही थी, दुकान बंद कर रवि वहां पहुंचा और जो उसने देखा, वह उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था, उसकी पत्नी एक बार फिर होटल में किसी दूसरे आदमी के साथ थी।
pc- news18





