Viral video: दिल्ली मेट्रो में फिर हो गया कांड, युवक-युवती ने चाचा पर लगा दिया...वीडियो देख आप भी हो जाएंगे...

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली मेट्रो के कई किस्से आपने सुने होंगे और इसके कई वीडियो भी वायरल होते रहते है। कभी कोई डांस तो कभी फाइट और कभी रोमांस, ऐसे में अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिल्ली मेट्रो के एक कोच का नजारा दिखता है। कोच के अंदर एक युवक और युवती आपस में बातचीत कर रहे होते हैं। तभी वहां मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति अचानक चर्चा का केंद्र बन जाते हैं। लोग उन्हें प्यार से चाचा कहकर बुला रहे हैं।

क्या हैं वीडियो में
बात इतनी सी होती है कि युवक और युवती, चाचा पर उन्हें घूरने का आरोप लगा देते हैं। इस बात पर माहौल थोड़ा गर्म होने लगता है, लेकिन चाचा का जवाब पूरी स्थिति को मजेदार बना देता है। चाचा नाराज होने के बजाय हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देते हैं, वह युवक की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए कहते हैं, तू टाइगर श्रॉफ है क्या? यह सुनकर युवक एक पल के लिए चौंक जाता है और आसपास बैठे लोग भी अपनी हंसी रोक नहीं पाते।

अचानक आया चाचा को गुस्सा
इसी बीच युवती भी बातचीत में शामिल हो जाती है, वह बार-बार यही कहती नजर आती है कि चाचा उनके साथ खड़े युवक को घूर रहे हैं, युवती की बातों में नाराजगी साफ दिखती है, लेकिन चाचा फिर भी बात को गंभीर नहीं होने देते, वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, मैडम, मतलब आप कह रही हो कि मैं आपको घूरूं? चाचा का यह जवाब सुनते ही मेट्रो कोच में बैठे कई यात्री जोर-जोर से हंसने लगते हैं, थोड़े गंभीर अंदाज में वह सख्त लहजे में युवक से पूछते हैं, तुम्हारे घर में पापा हैं या उनसे भी ऐसे ही बात करते हो? चाचा का यह जवाब सुनकर कोच में एक पल के लिए सन्नाटा छा जाता है।

pc- tv9