Video viral: चालान से बचने के चक्कर में पति ने लगा दी पत्नी की जान की बाजी...मरते मरते बची...बीच सड़क छोड़कर भागा...वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की पुलिस के चालान से बचने के लिए बाइक सवार कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन उत्तराखंड के रुद्रपुर में जो हुआ हैं वो हैरान करने वाला है। चालान से बचने के चक्कर में पत्नी की जान जाते जाते बची। एक बाइक सवार ने अपनी जान के साथ-साथ अपनी पत्नी की सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया। पुलिस चेकिंग को देखकर भागने की कोशिश में पति ने अचानक बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे पीछे बैठी उसकी पत्नी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ी। 

पत्नी को छोड़कर भागा
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पत्नी के गिरने के बावजूद पति रुका नहीं और मौके से फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा हैं कि रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर ट्रैफिक पुलिस बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों और बिना हेलमेट वाले चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आए और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। चेकिंग कर रही पुलिस टीम से बचने के लिए बाइकर ने अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और अजीब तरीके से बाइक मोड़ने लगा।

सड़क पर गिरी पत्नी
बाइक की अचानक बढ़ी स्पीड और कट मारने की वजह से पीछे बैठी उसकी पत्नी का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर मुंह के बल जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद महिला का पति गाड़ी रोकने या उसे देखने के बजाय बाइक भगाकर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत दौड़कर महिला के पास पहुंचे और उसे उठाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। इसके बाद पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर सुरक्षित घर भेज दिया।

pc-rochakkhabare.com