Video Viral: सोशल मीडिया पर फेमस होने की अंधी दौड़ में मां बाप भी हुए....बच्चे से करवा दिया स्टंट...हाथ छूटते ही हो गया बड़ा हादसा...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में लोग कुछ भी करने को तैयार है। वो ये भी भूल जाते हैं की वो जो कर रहे हैं उससे उनको खतरा हो सकता हैं, जान जा सकती है। पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां लोग वायरल होने की चाहत में चलती ट्रेन पर स्टंट करते, ऊंची इमारतों पर चढ़ते या अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए हैं। अब इस दौड़ में मां बाप छोटे बच्चों को भी शामिल कर रहे है। 

नया वीडियो आया सामने
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ दुख भी जता रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा बच्चा घर की छत के किनारे खड़ा दिखाई देता है। वह छत पर लगी लोहे की एक छड़ को पकड़कर हवा में झूल रहा होता है। ऐसा लगता है कि उसने अपने पूरे शरीर का वजन उसी छड़ पर छोड़ दिया है। इस दौरान उसकी मां पास में खड़ी होकर मोबाइल से पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर रही होती है। कुछ सेकंड तक सब कुछ सामान्य नजर आता है, लेकिन जैसे ही बच्चा लोहे की छड़ छोड़ता है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है, देखते ही देखते वह छत से नीचे गिर जाता है।

बच्चा गिर गया नीचे
वीडियो रिकॉर्ड कर रही महिला को जब तक पूरी स्थिति का एहसास होता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो में दावा किया गया है कि गिरने के बाद बच्चे की मौत हो गई। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही राजस्थान खबरे इसकी पुष्टि करता है।

pc- news18