Video viral: किस्मत रब से लिखवाई थी....हाथी के दो बार पैरों के नीचे दबकर भी बच गया भाई...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 12 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो वायरल होते देखे होंगे। ये वीडियो कई तरह के होते है। अब जो वीडियो सामने आया हैं उसमें जो युवक दिख रहा हैं उसकी किस्मत इतनी अच्छी थी की हाथी के पैर के नीचे आके भी जान बच गई। मामला हरिद्वार-देहरादून हाईवे का बताया जा रहा है। यहां पर गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एक बाइक सवार ने मौत को चकमा दे दिया। नेपाली फार्म के नजदीक, एक हाथी उसके पेट और सीने पर दो बार पैर रखकर खड़ा हो गया, लेकिन उसके बाद भी वो शख्स सही सलामत अपने दोनों पैरों पर तुरंत खड़ा हो गया।
इसने किस्मत रब से लिखवाई थी
इस पूरी घटना को वहां से गुजर रहे शिवा शर्मा नाम के कैब ड्राइवर ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने कहा, हरिद्वार से देहरादून का रूट आसान है, लेकिन हालात नहीं, यहां हाथी किसी भी वक्त रोड पर निकल आते हैं। इस आदमी ने किस्मत रब से ही लिखवाई थी, और ऐसी लिखवाई थी कि बच गया, वरना हाथी के पैर से कोई जिंदा वापस निकल जाए, ऐसा मुमकिन नहीं था।
पास में ही टाइगर रिजर्व
बताते चलें कि हरिद्वार-देहरादून हाईवे का यह हिस्सा राजाजी टाइगर सफारी के आसपास पड़ता है, जहां अक्सर जंगली हाथियों समेत कई वन्यजीव सड़क के करीब दिखाई दे जाते हैं। इसी वजह से इस रूट पर सफर करने वाले लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
pc- ndtv






