Viral video: गेंडे का शिकार करने आए तेंदुए के साथ हुआ कुछ ऐसा ही एक झटके में हो गया बेहोश...देखने वाले हो रहे हैरान

इंटरनेट डेस्क। जंगल का कानून बड़ा अलग होता हैं, यहां खुद को बचाने और पेट भरने के लिए बेरहम होना पड़ता है, लेकिन कई बार कुछ ऐसा भी आपके सामने आ जाता हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिकारी खुद शिकार बनने से बाल-बाल बचता नजर आता है।

क्या हैं वीडियो में
वीडियो में एक ताकतवर तेंदुआ पूरे कॉन्फिडेंस के साथ एक विशालकाय गेंडे पर हमला करने की कोशिश करता है। तेंदुआ अपनी पूरी फुर्ती दिखाते हुए गेंडे के पीछे से झपट्टा मारता है और अपने मजबूत जबड़े गेंडे की पिछली ओर जमा देता है, लेकिन इसके बाद गेंडा बिना घबराए खड़ा रहता है और अगले ही पल ऐसा फार्ट मारता हैं कि जिसकी उम्मीद शायद तेंदुए को भी नहीं थी।

गेंडे के शरीर से निकलने वाला तेज झटका और हवा का जोर तेंदुए को पूरी तरह चौंका देता है, वीडियो में साफ दिखता है कि तेंदुआ तुरंत पीछे हट जाता है और उसका पूरा कॉन्फिडेंस कुछ सेकंड में हवा हो जाता है, हरे रंग का फार्ट और तेज बदबू तेंदुए को बेसुध कर देती है और गेंडा मौका पाकर वहां से भाग निकलता है।

pc- abp news