Viral Video: समुद्र में बहती रही बच्ची और लापरवाह माँ बाप बनाते रहे रील, वीडियो देख खौल उठेगा खून
- byvarsha
- 21 Oct, 2026
PC: DNP INDIA
इंस्टाग्राम पर वायरल होने के लिए लोग रील्स बनाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। यूजर्स ना तो अपनी जिंदगी की परवाह करते हैं और ना ही दूसरों की जान को जोखिम में डालने से गुरेज करते हैं। अभी एक ऐसे ही माँ बाप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो फोन में वीडियो बनाने में इतने ज्यादा बिजी हैं, उनका बच्चा समुद्र की लहरों के साथ बहने लग जाता है। उन्हें अपने बच्चे का जरा भी ख़्याल नहीं है।
रील के चक्कर में बच्चे को भूले मां-बाप
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे ‘Tanu’ नामक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। क्लिप में एक कपल समुद्र की खतरनाक लहरों के बीच रील बनाते नजर आ रहा है। इस पर सवाल उठाते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि लाइक्स और व्यूज की चाहत में लोग इतने अंधे हो गए हैं कि उन्होंने अपनी ही बच्ची की जान दांव पर लगा दी है, जो कि पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना और गलत है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, आदमी और औरत बच्चे को सुम्द्र की लहरों में खेलता हुआ छोड़ रील बनाने लगते हैं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं है कि मासूम बच्ची पानी में बहते हुए गहराइयों की तरफ जा रही है। जब किसी अन्य व्यक्ति की नजर पड़ती है तो वो उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ता है। लेकिन इस दौरान माता-पिता ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर लिखता है, ‘रील बाजी के चक्कर मे विवेक गया तेल लेने..।’ दूसरा लिखता है, ‘बच्चे जाए भाड़ में रील बनानी नहीं रूकनी चाहिए’।






