Video Viral: पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने कहा, मुंह छिपाएं बिना घर से निकलना हुआ मुश्किल...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 31 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। जेन-जी प्रदर्शन के दौरान, दिल्ली के जंतर-मंतर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की का दुख सामने आया है। वह बताती हैं की उसका घर से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो रहा है, उसे मुंह छिपाकर घूमना पड़ रहा है, दरअसल, आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें यही नाबालिग अपना दुख बता रही है।
वीडियो में पीड़िता ने कहा, मेरी जिंदगी नर्क बन गई है, मुझे हर जगह टॉर्चर किया जा रहा है, मेरे पास जो था, वो सब चला गया मेरा, न मैं कहीं जा सकती हूं, न कहीं रह सकती हूं, मेरे पास कोई फ्रीडम है। मुझे हर जगह अपना मुंह छिपा-छिपाकर रहना पड़ रहा है, इसके बाद लड़की ने पीएम के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे।
नाबालिग लड़की ने 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के दौरान, पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसी वीडियो पर आपत्ति जताते हुए गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह ने नोएडा के एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद 30 जुलाई को नाबालिग के खिलाफ पुलिस ने जानबूझकर अपमान करने, सार्वजनिक उपद्रव फैलाने और मानहानि के आरोप में एफआईआर दर्ज कर लिया था।
pc- newsnationtv.com





