Video viral: पति की इस डिमांड और आदत से परेशानी थी पत्नी, फिर किया ऐसा काम की देखता रहा पूरा गांव...वीडियो हो रहा....

इंटरेनट डेस्क। आपने सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो देखे होंगे और ये वीडियो कभी कभी ऐसे होते हैं जो हैरान कर देते है। ऐसे में एक महिला अपने पति की हरकतों से तंग आ गई। उसके पति को परिवार में कोई दिलचस्पी नहीं थी। वह कभी-कभी शराब पीकर घर में हंगामा करता तो कभी  वह अपने पड़ोसियों से भी उलझ जाता। युवती अपने पति का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। 

क्या किया
जानकारी के अनुसान इसलिए उसने अपने पति को रस्सी से बिस्तर से बांध दिया। अपने बेटे की हालत देखकर उसकी सास चिल्लाने लगी और पड़ोसी जमा हो गए। युवती के मना करने के बावजूद, सबने रस्सी खोली और उसके पति को आज़ाद कर दिया। बाद में, सास ने अपनी बहू के खिलाफ लोकल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक के हाथ उसकी पत्नी ने रस्सी से बिस्तर से बांध दिए हैं। जब युवक की मां रस्सी खोलने की कोशिश करती है, तो युवती उसे ऐसा करने से रोकती है। वह अपनी सास से कहती रही, पुलिस को बताओ। मुझे डर नहीं लगता।

pc- rochakkhabare.com