Video viral: फेमस होने के लिए बीच सड़क 2 लड़कियों ने की ऐसी हरकत...शर्म के मारे लोगों ने...वीडियो हो गया वायरल

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर लोगो ंको फेमस होने की ऐसी जल्दी हैं की वो उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। इसका एक चौंकाने वाला उदाहरण सामने आया है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो युवतियां हाईवे के बीच में लेटकर एक गाने पर डांस करती दिख रही हैं।

क्या कर रही हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये दोनों युवतियां रात में ट्रैफिक से भरे हाईवे पर अचानक सड़क के बीच में डांस करने लगती हैं। कभी सड़क पर बैठकर तो कभी अजीब हरकतें करते हुए वे नागिन डांस के स्टेप्स करती दिख रही हैं।

जानलेवा स्टंट
इस वीडियो में एक युवती सड़क पर लेटी दिख रही है जबकि दूसरी उसके आस-पास खड़ी होकर डांस करती दिख रही है। यह पूरी बात न सिर्फ चौंकाने वाली है बल्कि बहुत खतरनाक भी है। किसी भी पल कोई तेज़ गाड़ी गुज़र सकती थी और कोई बड़ा हादसा हो सकता था।