Video Viral: समुद्र किनारे चट्टान पर बैठे युवक को बहा ले गई लहरे...बचने की करता रहा कोशिश...दिल दहलाने वाला वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 25 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो देखे होंगे। कभी कभी कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं जो दुख का कारण बन जाते है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया हैं गोवा के मशहूर बागा बीच से । यहां एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। कर्नाटक के बीजापुर से घूमने आए 33 वर्षीय युवक की समुद्र में डूबने से मौत हो गई।
क्या हैं वीडियो में
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक अपने दोस्तों और परिवार के साथ गोवा घूमने आया था। इस दौरान वो बागा बीच पहुंचा, जो टूरिस्ट के बीच काफी पॉपुलर है, समुद्र किनारे का खूबसूरत नजारा देखने के लिए वह तट के पास मौजूद एक चट्टान पर बैठा हुआ था। उस समय समुद्र में लहरें काफी ऊंची उठ रही थीं और मौसम भी पूरी तरह सामान्य नहीं था।अचानक समुद्र से आई एक बेहद तेज और शक्तिशाली लहर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
नहीं बच सका
इस दौरान युवक को संभलने का मौका ही नहीं मिला और देखते ही देखते युवक समुद्र के अंदर खिंचता चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन समंदर की लहरों के आगे किसी की एक ना चली। समुद्र में गिरने के बाद युवक ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की। वह कुछ समय तक पानी में संघर्ष करता रहा और बाहर निकलने का प्रयास करता रहा, लेकिन मानसून के दौरान बनने वाली खतरनाक लहरों और मजबूत धाराओं ने उसे मौका नहीं दिया।
pc- tv9






