Video Viral: सोसाइटी के गार्ड को महिला ने दी गालियां....बहन के #### तेरे से जूते साफ करवाऊंगी...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 28 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं आज को जो वीडियो हैं वो एक ऐसी महिला का हैं जो शायद बहुत ज्यादा पैसे वाली है। हुआ ऐसा की ग्रेटर नोएडा की एक हाउसिंग सोसायटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सुरक्षा गार्ड्स से कथित तौर पर बदसलूकी करती नजर आ रही है। वो उसे खुब चिल्ला चिल्लाकर गाली गलौज कर रही है। यह घटना अम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला का खाना लेकर आए डिलीवरी कर्मचारी को सोसायटी के गेट पर सुरक्षा जांच के लिए रोका गया था।
नाराज हो गई महिला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसी बात को लेकर महिला कथित तौर पर नाराज हो गई और गार्ड्स से बहस करने लगी। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने गार्ड्स के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं और एक गार्ड को धमकी भी दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग महिला के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।
गार्ड्स से की अभद्रता, धमकी देने का भी आरोप
वायरल वीडियो में महिला गेट पर बैठे कुछ सुरक्षा गार्ड्स के साथ बहस करती दिखाई दे रही है। इस दौरान वह कथित तौर पर गार्ड्स की आर्थिक स्थिति को लेकर भी आपत्तिजनक बातें करती है। वीडियो में महिला को एक गार्ड को जान से मारने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है। वह कथित तौर पर कहती है कि उसके सामने गार्ड की कोई हैसियत नहीं है और वह उससे जूते साफ करवाएगी। महिला ने गुस्से में गार्ड्स की ओर पैर से हमला करने की कोशिश भी की।
pc- navbharatlive






