Viral Video: ये क्या, रेलवे स्टेशन को भी नहीं छोड़ा...यही शुरू हो गया मजनू का रोमांस....लोगों की भीड़ भी....वीडियो हो रहा....

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, इन वीडियो में आपको कई ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है जो हैरान कर देती है। अब एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्यार का एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो में एक लड़का अपनी प्रेमिका के पैरों में गिरकर उसे मनाता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो महाराष्ट्र के मुंबई शहर के बोरीवली रेलवे स्टेशन का है। 

वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि लड़की ट्रेन पकड़ने जा रही थी और वो अपने प्रेमी से रूठी हुई थी। इसी बीच लड़का उसके पीछे स्टेशन पर पहुंच गया और उसे मनाने के लिए उसके पैरों में गिर गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का जमीन पर लेटा हुआ है और लड़की के पैरों को पकड़े हुए है, मानो वो उसे कहीं जाने से रोकने की कोशिश कर रहा हो।

लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट भी काफी दिलचस्प हैं। कुछ लोगों को ये सच्चा प्यार लगा, तो किसी ने इसे गहरा प्रेम और गजब का प्रेम कहा। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे प्रेमी को दंडवत प्रणाम करना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए। एक यूजर ने कहा कि ये सच्चा प्यार लग सकता है, लेकिन अगर लड़की रूठ गई है तो उसे प्यार से समझाना चाहिए, न कि उसके पैरों के नीचे गिर जाना चाहिए।

pc- abp news