Weather update: राजस्थान में सर्दी का दौर फिर से होगा शुरू, फतेहपुर में पारा 4 डिग्री पहुंचा, जाने कैसा रहेगा मौसम
- byShiv
- 17 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सर्दी का अहसास कम सा हो रहा है। अभी दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंड का हर किसी को इंतजार हैं, प्रदेश में शेखावाटी क्षेत्र को छोड़ देते तो कही भी अभी तक कड़ाके की ठंड देखने को नहीं मिली है। मंगलवार को भी दिन में लोगों को तेज धूप देखने को मिली थी। हालांकि बुधवार की सुबह थोड़ी ठंड में बढोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अधिकारियों का मानना है कि सर्दी का मौसम अब फिर से शुरू होने जा रहा है।
इन इलाकों में गिरा तापमान
जोधपुर, जैसलमेर और गंगानगर को छोड़कर राज्य से सभी प्रमुख शहरों के तापमान में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। करौली में 2.2 डिग्री सेल्सियस और जालोर में 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। शेखावाटी के फतेहपुर का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा। मंगलवार को वहां 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। नागौर शहर का तापमान भी डाउन होकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
रात्रि में बढ़ रही ठंड
हालांकि दिन के समय अभी भी कई जिलों में तेज धूप खिलती है। इस वजह से दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई। कोहरे की वजह से सुबह ठंड का असर रहता है और शाम के समय में भी सर्दी अपना असर दिखाती है। रात्रि के समय ठंड का असर और ज्यादा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक हालांकि अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावनाएं नजर आ रही है।
pc- statemirror.com






