Weather Update: पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश, आज से बारिश का दौर पड़ेगा धीमा, 12 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम
- byShiv
- 07 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश का दौर जारी हैं, प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों में जमकर बादल बरसे है। लेकिन अब बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत है। हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। 7 सितंबर को भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं, जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
कहा हो सकती हैं बारिश
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार 7 सितंबर को अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों के अलावा टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, जयपुर, दौसा, अलवर और भरतपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उदयपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, बीकानेर और नागौर में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव है।
8 सितंबर से कमजोर पड़ेगा मानसून
आइएमडी के अनुसार 8 सितंबर से राजस्थान के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियां बनने की संभावना है। 8, 9 और 10 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश की संभावना कम रहेगी। कुछ स्थानों पर बादल बनने और स्थानीय बौछारें पड़ने की संभावना बनी रह सकती है। आइएमडी के अनुसार 11-12 सितंबर के आसपास पूर्वी राजस्थान में मौसम फिर बदल सकता है, 12 और 13 सितंबर से पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू होने के संकेत हैं।
pc- webdunia.com





