Weather Update: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, तापमान में आई गिरावट, कई जिलों के लिए आज भी येलो अलर्ट
- byShiv
- 31 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिली है। बारिश के साथ ओले भी गिरे है। इस बारिश और ओलों की वजह से प्रदेश के तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी चली। कोटा में दोपहर में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई, करौली में भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
बारिश के साथ आंधी का दौर
देर रात चली भीषण हवाओं ने कई पेड़ जड़ समेत उखाड़ दिए। गनीमत रही कि कोई हादसा या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अजमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू और नागौर जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। जैसलमेर में धूल भरी आंधी आई, रात होते होते जयपुर के कई इलाकों में भी ओले गिरे और बारिश हुई।
इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण प्रणाली विकसित हो गई है। मंगलवार को शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों के साथ-साथ जयपुर, भरतपुर समेत कई संभागों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, झालावाड़, नागौर, पाली, अजमेर, जोधपुर, कोटा और बारां समेत आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
pc- india tv hindi





