Weather update: राजस्थान में गर्मी छु़ड़ा रही लोगों के पसीने, विक्षोभ का दिख सकता हैं असर, छा सकते हैं बादल
- byShiv
- 27 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है, गर्मी अभी से लोगों के पसीने छुड़ा रही हैं, दिन में धूप लोगों को सताने लगी है और लू के थपेड़े भी महसूस किए जा रहे हैं। मार्च के महीने में ही जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या उसके आसपास दर्ज किया गया है जो कि गर्मी की बढ़ती तीव्रता को दर्शाता हैं, दिन की धूप ऐसी हैं की आप 2 मिनट के लिए खड़े हो जाए तो आपको पसीने में तर कर देगी।
मौसम विभाग का अलर्ट
बता दें की वैसे प्रदेश में एक नया विक्षोभ एक्टिव हो रहा हैं, जिसके आंशिक प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर संभागों में आगामी 48 घंटो में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने व आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश होने की काफी कम संभावना है। इसके बाद आगामी एक सप्ताह में अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। वहीं, 27 और 28 मार्च के दौरान उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
तापमान कितना रहा
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य का मौसम शुष्क रहा, वहीं, सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अजमेर में 37.8 डिग्री, अलवर में 39.5 डिग्री, जयपुर में 38.2 डिग्री, सीकर में 37.2 डिग्री, कोटा में 38.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 40.5 डिग्री, बाड़मेर में 38.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
pc- tv9