Weather Update: राजस्थान में दिखने लगा गर्मी का असर, तापमान में हुई बढ़ोतरी, जाने कैसा रहेगा आगे का मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद प्रदेश के कई जिलों में ठंडक लौट आई थी। लेकिन अब एक बार फिर से गर्मी शुरू हो गई है। रविवार को राज्य के 10 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

30 डिग्री के पार पहुंचा
मौसम केंद्र जयपुर की माने तो रविवार 24 घंटे के तापमान की बात कि जाए तो रविवार सुबह फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,तो अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।  ज्यादातर शहरों में अधितकम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

छा सकते हैं बादल
मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। इसके तहत 23 और 24 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले 48 घंटों के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

pc- naidunia