Weather Update: राजस्थान में कड़ाके की ठंड, जयपुर सहित कई जिलों में सुबह सुबह हुई बारिश, फिर बदलेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी हैं, प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया हैं जिससे प्रदेश में सोमवार को बादल छाएं रहे और आज सुबह ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के बाद एक बार फिर से प्रदेश में सर्दी का दौर बढ़ने वाला है। उत्तर भारत में सोमवार को कड़ाके की ठंड और शीतलहर देखने को मिली। राज्य में चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से राजस्थान में गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी की सुबह अगले तीन घंटों के लिए 12 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में ठंड बरकरार
राज्य में कड़ाके की सर्दी का दौर बीते चौबीस घंटे में भी जारी रहा।  26 जनवरी को सुबह के समय मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान था जबकि जयपुर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

12 जिलों के अगले तीन घंटे भारी
इसके अलावा, लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन घंटों के लिए 12 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। सवाई माधोपुर और दौसा जिलों और आस-पास के इलाकों में अलग-अलग जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। बिजली और ओले गिरने की भी उम्मीद है, इसके अलावा, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, बूंदी, टोंक, भीलवाड़ा, जयपुर और करौली जिलों और आस-पास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे इन इलाकों में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

x.com