Weather Update: राजस्थान में मानसून पड़ा कमजोर, तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान, 12 सितंबर से शुरू हो सकती हैं बारिश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून अभी कमजोर पड़ा हुआ हैं, बारिश ना के बराबर हैं और दबाकर मई जून जैसी धूप पड़ रही है। लोग एक बार फिर से छाव ढूंढ़ते नजर आ रहे है। 10 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के ज्यादातर भागों में अभी शुष्क पश्चिमी हवाओं का प्रभाव है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बदल सकता हैं मौसम
मौसम विभाग की माने तो 11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। इसके बाद 12 से 15 सितंबर के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ और हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 13-14 सितंबर को कोटा संभाग और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में बढ़ेगी बारिश
आईएमडी के अनुसार 11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। 12 सितंबर से बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ और हिस्से इसके दायरे में आ सकते है। 13 और 14 सितंबर को कोटा संभाग तथा आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।

pc- aapkarajasthan.com