Weather Update: राजस्थान में लोगों को ठंड से राहत, आज भी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जाने कैसा रहेगा आगे मौसम
- byShiv
- 03 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। लेकिन मौसम के बदलने के संकेत है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय है। लगातार दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से राज्य के कोटा और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में बारिश और ओले गिरे हैं, जिससे किसानों को खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की चिंता बढ़ गई है। वही सोमवार सुबह से दोपहर तक कई जिलों में घना कोहरा भी छाया रहा।
बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार यानी आज 15 जिलों के लिए बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिससे जयपुर, अजमेर और भरतपुर डिवीज़न के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने की उम्मीद है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार सुबह तक के 24 घंटों में राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ में हुई, जो 13 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान पाली में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
चेतावनी जारी
वही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग और आसपास के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी दो से तीन दिन जारी रहने के आसार है। साथ ही शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
pc- zee news






