Weather update: राजस्थान में आज भी 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, छाएगा घना कोहरा भी, बढ़ेगी सर्दी
- byShiv
- 16 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बुधवार को एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी जयपुर सहित कई जिलांे में दिनभर बारिश का दौर चला। शाम होते होते एक बार फिर से तेज बारिश हुई सड़कों पर पानी बह निकला। मावठ की इस बारिश के कारण ही एक बार फिर से प्रदेश में हांड़ कंपा देने वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। वहीं हर तरफ कोहरा दिखाई दे रहा है।
आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम केंद्र जयपुर की माने तो आज गुरुवार 16 जनवरी को भी 10 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें अलवर, बारां, जयपुर, दौसा, धौलपुर, बूंदी, टोंक, भरतपुर, सवाई माधोपुर और करौली जिले शामिल हैं। साथ ही प्रदेश के 29 जिलों में घना कोहरा छाए रहने का भी अलर्ट जारी किया गया है। कल शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में कोहरे का अलर्ट है। इधर प्रदेश में बारिश के कारण एक बार फिर से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।
तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग की माने तो बुधवार को हुई बारिश और शीतलहर की वजह से सर्दी का प्रकोप बहुत बढ गया है। कल दिन के तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सर्वाधिक गिरावट अजमेर में 6.5 डिग्री सेल्सियस की हुई। जयपुर में 6.2, भीलवाड़ा में 6.1, कोटा में 5.1 और चित्तौड़गढ़ में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट नजर आई। प्रदेशभर में सबसे कम तापमान हनुमानगढ जिले के संगरिया में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
pc- aaj tak